एक्टिवा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

3/8/2017 11:02:29 AM

अंबाला (जतिन):शौचालय का सर्वे करने जा रहे निगम दरोगा की एक्टिवा की चपेट में आई बुजुर्ग महिला बरखा (65) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को रैजिमैंट चौकी पुलिस ने मृतक महिला के बेटे धर्म सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना में मामला दर्ज करवाया और शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। 

रैजिमैंट चौकी पुलिस ने बताया कि सोमवार को गांव बोह से रेसकॉस दवाई लेने आई बुजुर्ग महिला को नगर निगम के दरोगा ने एक्टिवा की चपेट में लेकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला व एक्टिवा चालक को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से डाक्टरों ने बताया था कि महिला के दोनों पैरों में फै्रक्चर है। डाक्टरों ने उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया था लेकिन परिवार पहले उन्हें मिलिट्री अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बेटे धर्म सिंह ने रैजिमैंट पुलिस को एक्टिवा चालक के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने निगम दरोगा हुसन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।