बराड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

9/8/2018 1:10:32 PM

बराड़ा(अनिल कुमार): सहारनपुर से अम्बाला रेल मार्ग पर बराड़ा स्टेशन के नजदीक फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 78 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे से मिलने के लिए फरीदाबाद जा रही थी। जैसे ही वो स्टेशन की तरफ ट्रेन पकड़ने के लिऐ जा रही थी तो दूसरे ट्रैक पर आ रही गाड़ी की चपेट में आ गई। मृतक महिला की पहचान दलीप कौर पत्नी सेवा सिंह जनकपुरी कॉलोनी बराड़ा के रूप मे हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 

Rakhi Yadav