शाहाबाद में हरियाणा कंबोज सभा का चुनाव संपन्न

8/26/2018 1:20:39 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड): हरियाणा कंबोज सभा शाहाबाद ब्लॉक का चुनाव एक अहम चुनाव प्रदेश भर में माना जाता है। क्योकि शाहाबाद को कंबोज बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। जिसके चलते इस समाज का यहां पर दबदबा है। हरियाणा कंबोज सभा शाहबाद ब्लाक के चुनाव के लिए विशेष आयोजन करती है। आज शहीद उधम सिंह कंबोज स्मारक पर यह आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी को नियुक्त व मनोनीत किया गया। जिसमें शाहाबाद प्रधान जसवीर सिंह मामू माजरा, उप प्रधान तरलोचन सिंह, किशनगढ़ से उप प्रधान सुखविंदर सिंह कंबोज मनोनीत किये गये।
 

Rakhi Yadav