सभी विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव: तंवर

8/5/2018 10:39:05 AM

शाहाबाद मारकंडा(राजेश): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पूर्व सांसद नवीन जिंदल के भाजपा में जाने की अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि जिंदल कांग्रेस के वफादार व सम्मानित नेता हैं। नवीन का भाजपा में जाना तो दूर, बल्कि भाजपा के ही बड़े केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के विधायक कांग्रेस में आने को आतुर हैं। डा. तंवर आज कांग्रेस नेत्री रेखा वाल्मीकि द्वारा आयोजित सद्भावना रैली के दौरान पत्रकारवार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और प्रत्येक उम्मीदवार को जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छात्र राजनीति से निकले नेता को युवा मंत्रणा कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी में छात्रों से मिलने को रोका गया। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करते हैं कि रेवाड़ी यूनिवॢसटी के वी.सी. व रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

Deepak Paul