अब सफर होगा सस्ता, 1 जनवरी से हरियाणा के इन 2 जिलों में दौड़ सकती हैं इलेक्ट्रिक बसें

11/30/2023 4:34:41 PM

यमुनानगर:  हरियाणा सरकार ने नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक शहर को 50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। परिवहन विभाग ने दावा किया है कि सब कुछ ठीक रहा तो एक जनवरी से यमुनानगर, पानीपत में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। उसके बाद यह बसें रेवाड़ी, रोहतक, करनाल, हिसार, अंबाला, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में चलेंगी। यह बसें सिटी सर्विस की तरह चलेंगी। वहीं  इलेक्ट्रिक बसों के आने से सफर सस्ता होगा। यह इलेक्ट्रिक बसें शहर में ऑटो की तर्ज पर चलेंगी। इनका न्यूनतम किराया दस रुपये होगा।

वहीं, प्रदूषण पर भी काफी हद तक लगाम कसी जाएगी। अभी कुछ शहरों में रोडवेज की बसें चलती हैं। इनसे काफी प्रदूषण फैलता है। यदि यह बसें नियमित चलीं और उनकी फ्रिक्वेंसी ठीक रही तो लोग अपने वाहनों के बजाय इन बसों का इस्तेमाल करेंगे। 
 

हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि 375 इलेक्ट्रिक एसी बसों की खरीद की मंजूरी मिल चुकी है। चयनित शहरों में अगले सात महीने में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। इन बसों को चलाने के लिए डिपो भी विशेष तौर पर विकसित हो रहे हैं। इसके लिए 115 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। इससे इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर बनाए जाएंगे।

Content Writer

Isha