चक्का जाम के समर्थन में उतरे बिजली कर्मचारी, आर-पार की लड़ाई लड़ने की दी धमकी(Video)

10/18/2018 12:41:34 PM

नारनौंद(हरकेश): नारनौंद में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली कर्मचारी उतर अाए हैं। कर्मचारियों ने अाज एक मीटिंग कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि अगर सरकार ने रोडवेज कर्मियों की मांगे नहीं मानी तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल रोडवेजकर्मी ही हड़ताल पर गए हैं। 


अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हरियाणा कर्मचारी महासंध के अंर्तगत अाने वाले सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।  जिसका खामियाजा सरकरा को भुगतना पड़ेगा। प्रदेश में बड़े स्तर पर अांदोलन किया जाएगा। इस बार सरकार के साथ अार-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 
 

Deepak Paul