विज साहब इधर भी दीजिए ध्यान: सोनीपत में आपातकाल सेवा राम भरोसे, धक्के से चालू होती है एम्बुलेंस

8/18/2022 12:55:07 PM

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और वह हरियाणा के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को चौका भी देते हैं लेकिन सोनीपत का नागरिक अस्पताल व यहां पर तैनात अधिकारी अनिल विज के ऑन दा स्पॉट फैसलों से रूबरू नहीं है, क्योंकि अनिल विज ने आज तक सोनीपत नागरिक अस्पताल का दौरा नहीं किया है और ना ही किसी अधिकारी पर विज की टेढ़ी निगाहें पड़ी है। 

आलम यह है कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली एंबुलेंस सेवा राम भरोसे हैं, क्योंकि एंबुलेंस को चालू करने के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि लगभग 10 कर्मचारी धक्के से स्टार्ट करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी कभी आगे कभी पीछे एंबुलेंस को धक्का लगाया जाता है लेकिन एंबुलेंस है कि स्टार्ट होने का नाम ही नहीं लेती।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

Manisha rana