टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने मांगे पैसे तो महिला ने कर दी पिटाई

6/14/2018 8:01:42 PM

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़):  बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर एक महिला द्वारा टोल कर्मचारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार महिला किसी रिटायर्ड आर्मी पर्सन का ID कार्ड दिखाकर फ्री में टोल पार करना चाहती थी। टोल कर्मचारी ने महिला से पैसे मांगे तो वह उसके साथ मारपीट करने लगी और चालक के साथ वहां से फरार हो गई। टोल कर्मचारियों ने महिला के खिलाफ आसौदा पुलिस चौकी में शिकायत दी है। 

Rakhi Yadav