कर्मचारी को महिला से खराब व्यवहार करना पड़ा मंहगा, हुआ हंगामा

2/4/2021 1:11:26 PM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : एनआईटी जोन के कराधान ग्रांच में तैनात एक कर्मचारी को महिला से खराब व्यवहार करना मंहगा पड़ गया। परेशान महिला ने वार्ड पांच की निगम पार्षद ललिता यादव से मिलकर शिकायत की। बुधवार को निगम पार्षद ललिता को लेकर क्लर्क के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। हंगामा होने पर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी एकत्र हो गए। बाद में यूनियन ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। ये घटना नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी एक महिला को अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। यह करीब 20 दिन पहले एनआईंटी जोन थ्री में कार्यरत क्लर्क के पास आयी। आरोप है कि उक्त कर्ल्क ने महिला से अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उसे टरकाता रहा। इस बात से परेशान पीड़िता ने निगम पार्षद ललिता यादव से संपर्क किया और अपनी परेशानी बताई। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पार्षद और पीड़िता क्लर्क के पास पहुंचे। पीड़िता ने क्लर्क को दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एकत्र हो गए और दोनों में समझौता करा दिया। म्यूनिसल कारपोरेसन इंप्लाइज फेडरेसन के अध्यक्ष रमेस जागलान का कहना है कि गलती दोनों तरफ से हुई है। लेकिन अब समझौता करा दिया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Manisha rana