ट्रांसफार्मर पर बिजली के करंट लगने से कर्मचारी झूलसा

5/2/2019 2:27:22 PM

गुरुग्राम(मोहित कुमार): ट्रांसफार्मर पर काम करते समय आज सुबह बिजली के करंट से कर्मचारी पूरी तरह झूलस गया है। बता दें यह हादसा जमालपुर चौक के पास हुआ है। वहीं ट्रांसफार्मर पर करंट लगने के बाद बिजली की तारों में ही कर्मचारी अटका रहा, लेकिन जैसे ही लोगों ने देखा तो बड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को ट्रांसफार्मर से निकाला गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सारी जानकारी मोबाइल कैमरा रिकॉर्ड कर दी। साथ ही पुलिस ने नाजुक हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस भी छानबीन में जुट चूकी की आखिर गलती किसकी है। 


 

kamal