कर्मचारी फिर सरकार से टकराव के मूड में, 14 नवंबर को होगी राज्यव्यापी हडताल

9/13/2018 4:46:17 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा कर्मचारी महासंघ एक बार फिर से सरकार से टकराव के मूड में है। उनका कहना है कि सरकार आज कमचारियों को लाठी गोली की भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें दबाना चाहती है लेकिन कर्मचारी अब सरकार के फैसले का डटकर मुकाबला करेगा और सरकार को घुटनों के बल चलने पर विवश कर देगा। कर्मचारी महासंघ की आज रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के तमाम कमचारी नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा जिला प्रधानों व जिला सचिवों ने बैठक में शिरक्त की और सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। 

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार जिस तरह से कर्मचारियों का शोषण कर रही है कर्मचारी उसका विरोध करते है। सरकार आज कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करके और एस्मा जैसे काले कानून को लगाकर उनका शोषण कर रही है। महासंघ अपने स्तर पर सरकार को कुम्भकरणी नींद से जगाने का कार्य करेगा। एस्मा जैसे काले कानून को निरस्त करवाने के लिये 14 नवंबर को राज्यव्यापी हडताल करेगा। 15 नवंबर को भी एक दिन की हडताल की जायेगी। ये हडताल 2 दिन और भी चल सकती है।

कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि कर्मचारी आज भी सरकार से वार्ता को तैयार है। लेकिन सरकार ने जो कर्मचारियों की मांगों को माना है पहले उन्हें लागू करे। सरकार अगर पहली मांगी गई मांगों को नही मानती तो हडताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है और हडताल की जिम्मेवारी पूरी तरह से सरकार की होगी। 

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार हर विभाग का निजीकरण करने पर उतारू सरकार पूंजीपतियों के हाथों सरकारी विभागों को बेचने की कोशिश कर रही है, जिसका कर्मचारी महासंघ कड़ा विरोध करता है। कर्मचारियों को कहना है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, पंजाब के समान वेतमान दें। विभागों में खाली पडे रिक्त पदों को भरे। सरकार अगर इन मांगों को नही मानती तों सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन होगा।

Rakhi Yadav