सरकार से खफा कर्मचारियों ने रैली में किया ऐलान, 16 फरवरी को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

2/4/2024 4:32:13 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के रोहतक की नई अनाज मंडी कर्मचारी संघ हरियाणा की आक्रोश रैली में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी विभागों का निजीकरण कर रही है और लोगों का रोजगार खत्म कर रही है। कर्मचारियों , पुरानी पेंशन बहाली, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का, समान काम समान वेतन, आठवें आयोग का गठन, सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां दुरुस्त करने, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, निजीकरण की नीतियों पर रोक,जोखिम भत्ता देने, 18 माह के डीए का भुगतान जैसी कई मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग कर रहे है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष धर्मवीर फोगाट ने बताया कि सरकार हठ कर रही है, जिससे प्रदेश का कर्मचारी रोहतक की नई अनाज मंडी में इकट्ठा हुआ हैं। सभी ने एक मत से फैसला लिया है कि 8 फरवरी को रिवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन द्वारा घोषित राजस्व मंत्री के आवास के घेराव का समर्थन करेंगे। इसके अलावा डिप्लोमा वेटर्निटी एसोसिएशन और नगर निगम के चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया जाएगा। साथ ही 9 फरवरी को हरियाणा संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक कर आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

16 फरवरी को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

सर्व कमर्चारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष ने बताया कि 16 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में  बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सरकार कर्मचारियों की बात नहीं मानती है तो हरियाणा में आगामी चुनाव को लेकर सरकार को इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana