मंत्री कमल गुप्ता के आवास का घेराव, कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

3/6/2022 3:08:26 PM

हिसार (विनोद सैनी):  हिसार में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता का घेराव करने की रणनीति बनाई। मौके पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ देख पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

इस दौरान नगर पालिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को 50 लाख भत्ता कोरोना डेथ पर दिया जाए। उन्होने कहा कर्मचारियों की सरकार के बातचीत चली थी परंतु सरकार ने उनकी सुनवाई नही है। कर्मचारी नेता अशोक कुमार ने कहा कि 4 हजार जोखिम भत्ता दिया जाए तथा कच्चे कर्मचारियों की पक्का किया जाए। ठेका प्रथा सिसस्टम खत्म किया जाए तथा पुरानी पेशन बहाल की जाए ।

Content Writer

Vivek Rai