कर्मचारी महासंघ करेंगे हरियाणा बंद, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप (VIDEO)

4/3/2018 5:48:29 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा सरकार के कर्मचारी अब हरियाणा बंद का एलान कर सकते हैं, क्योंकि इन्होंने सरकार पर वायदाखिलाफी का का आरोप लगाया है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र धनकड़ ने सरकार को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि 19 फरवरी को सरकार के साथ हुई वार्ता में जो सहमति बनी थी, उसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है।

धनखड़ ने बताया कि कर्मचारियों ने जब हड़ताल की चेतावनी दी थी तो 19 फरवरी को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया था। कर्मचारियों की ओर से बहुत से मांगे रखी गई थी, जिसमे से 6 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार की ओर से आश्वाशन दिया था कि 31 मार्च तक इन मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार अपने वादे से पलटती नजर आ रही है, अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जिसके चलते कर्मचारियों में काफी रोष है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि कगर 15 दिन के अंदर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है तो कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। जिसमें प्रदेश बंद का भी आहवान हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल कर्मचारियों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। सरकार ही नहीं विपक्षी दलों ने भी विधानसभा सत्र में उनका मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि सातंवे पे कमीशन की सिफारिश लागू करना, कैशलैस मेडिक्लेम, रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करना, विभागीय ट्रान्सफर नीति लागू करना सहित कई मांगों पर सरकार की सहमति बनी थी।

Shivam