स्टेशन पर महिला से कर्मचारियों ने किया गैंगरेप, बेटे के जन्मदिम होने का दिया झांसा

7/23/2022 12:02:14 PM

नई दिल्ली(कमल कांसल): स्थानिय रेलवे स्टेशन के एक कमरे में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। वारदात 21 तारीख रात की बताई जा रही है।  पीड़ित महिला  हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि पिछले 1 साल से अपने पति से अलग रह रही है, और तलाक का कोर्ट में केस चल रहा है। रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे नौकरी का झांसा दिया। जिसके बाद वह रेलवे कर्मचारी से फोन पर बात करने लगी। 21 तारीख की रात को आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया। आरोपी ने कहा उसके बेटे का जन्मदिन है, और घर में छोटी सी पार्टी है।

पीड़ित महिला रात करीब 10:30 बजे कीर्ति नगर पहुंची जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 8 और 9 के बीच पहुंचने पर आरोपी ने महिला को एक रूम में बैठने के लिए कहा, जहां कई उपकरण भी रखे हुए थे। आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि आरोपी और उसके एक साथी ने महिला से गैंगरेप किया। बाकी दो कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहे थे।  इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली  है।

Content Writer

Isha