कर्मचारी नेताओं ने किया 16-17 को हड़ताल का ऐलान

10/3/2018 10:26:48 AM

पंचकूला(धरणी): एस्मा लगे होने के बाद भी हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की थी। प्रदेश में एस्मा लागू है और इसी बीच कर्मचारी नेताओं ने 16 व 17 अक्तूबर को हड़ताल का ऐलान कर दिया है।  कर्मचारी नेताओ ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान  सरकार अगर 700 रूट परमिट और कर्मचारियों के सस्पैंशन के फैसले पर अटल रहती है तो 2 दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक ले जाया जाएगा। 

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जनरल सैक्रेटरी बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि हड़ताल से पहले 6 अक्तूबर को परिवहन मंत्री के पानीपत स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। बलवान सिंह ने दावा किया है कि इस बार सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। 
 

Deepak Paul