हरियाणा के नगर निगम, नगर पालिका के कर्मचारी भूख हड़ताल पर

6/23/2020 7:15:35 PM

हिसार (विनोद): हरियाणा के नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी कोविड-19 के चलते  आंदोलन के मूड आ गए हैं। इसी के चलते आज हरियाणा के कर्मचारी दो दिन की जिला स्तरीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हिसार में नगर निगम व अग्निशामक विभाग के कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना दिया और भूख हड़ताल पर बैठे।

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया और कहा कि अगर सरकार नहीं मानी तो 29 व 30 जून को दोबारा हड़ताल करेंगे। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 6, 7, 8 जुलाई को पूरे हरियाणा के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। 

कर्मचारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों को 50 लाख रुपये का आर्थिक पैकेज सहायता तथा प्रत्येक माह अलग से कोडिव-19 का मेहताना मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने बताया कि 25 अप्रैल को सरकार के साथ 16 मांगों को लेकर समझौता हुआ था। उन मागों को सरकार पूरा करे अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Shivam