पंजाब के समान वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

2/17/2019 6:36:16 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): लोकसभा और विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों में प्रदर्शन का दौर जारी हो गया है। इसी कड़ी में हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोशिएशन के बनर तले रोहतक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप वित्त मंत्री के आवास को घेरने की कोशिश की गई। कर्मचारियों की मांग है कि उनका पंजाब के समान वेतन व पुरानी पेंसन बहाली की जाए।



दरअसल कर्मचारियों का आरोप है कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने की बात कही थी। लेकिन सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने पर भी उनकी ओर ध्यान नही दिया गया है,कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास को भी घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते ही बेरिगेट्स लगाकर रो लिया गया।

 

Deepak Paul