पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंचकूला में कर्मचारियों के साथ हुई बर्बरता पर सर्व कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

2/21/2023 3:54:49 PM

भिवानी : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। संघ ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कल पंचकूला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सर्व कर्मचारी संघ व  संघर्ष समिति के बैनर के नीचे हजारों की संख्या में प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जो सरासर गलत है

संघ ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तरह कर्मचारियों का दमन कर रही है। जबकि पूरे प्रदेश से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। वे सिर्फ अपनी मांगों को लेकर सरकार से बात करने के लिए आए थे। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया, काफी निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कह रहे हैं कि यह धर्म के खिलाफ है। तो एक बार विधायक या मंत्री के बनने के बाद उसे पेंशन जाती है। अगर वह दूसरी-तीसरी बार भी बनता है तो उसे तीनों बार की पेंशन मिलती है। जब कि हम अपना हक मांग रहे हैं और सरकार इसे धर्म के खिलाफ बता रही है। यह अंग्रेजी हुकूमत की तरह है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और वाटर कैनन का प्रयोग करने से कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं और वे बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। पुलिस द्वारा यह बर्बरतापूर्ण कार्रवाई प्रदेश की भाजपा सरकार के आदेशों पर की गई है। भाजपा सरकार कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है और कर्मचारियों का दमन कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan