कुमार गौरव को गोलियां मारने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों घायल

1/17/2022 6:43:02 PM

जींद(अनिल):  सफीदों में शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपितों के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए। घायलों को जींद सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार इस्पेक्टर अनूप सिंह सीआईए जींद की टीम को मुखबिरी के आधार पर डेविड पुत्र रामनिवास  तथा अमन राठी पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार करने पहुंची। गौर रहे कि ये दोनों गौरव अग्रवाल सफीदों शराब ठेकेदार की हत्या कांड में मुख्य आरोपी है।  दोनों आरोपी निर्जन से पिंडारा की तरफ जा रहे थे , जिन्हें गिरफ्तार करने हेतु पुलिस ने उनका पीछा। तभी उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया। इस बीच पुलिस ने भी बचाव में फायर की। इस दौरान दोनों आरोपियों के  पांव में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha