कंप्यूटर ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति

4/27/2018 8:07:10 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 13वें दिन समापन हुआ। राज्य का प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रधान हवा सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी के चंडीगढ़ निवास स्थान पर उनका व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का धन्यवाद प्रकट करने के लिए पहुंचे व हमारी मांगों को मानने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।



राज्य प्रेस सचिव गिरीश कुमार ने बताया कि आज की वार्तालाप की मध्यस्था वेद प्रकाश सैनी, राज्य प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने की। सरकार की तरफ से हमारी मांगो पर सहमति बन गई है।

इन मांगों पर बनी सहमति-
1. कंप्यूटर ऑपरेटरों के नियमित होने तक समान काम समान वेतन दिया जाएगा। जिसमें डीआईटीएस, आऊट सोर्सिंग व हार्टोन को शामिल किया जाएगा।
2. हरियाणा प्रदेश में डीआईटीएस, आऊट सोर्सिंग व हार्टोन के तहत लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के लिए सर्विस रूल लागू किए जाएंगे।
3. हड़ताल के दौरान व पंचकूला, अंबाला, महेंन्द्रगढ़ और कैथल में हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा।
4. 7 फरवरी 2018 को करनाल में कंप्यूटर प्रोफेशनल पर दर्ज किए गए मुकदमें वापिस लिए जाएंगे।

Shivam