एन्हांसमैंट की लटक सकती है प्रक्रिया, HSVP 103 में से मात्र 60 सैक्टरों की कर पाया रिकैल्कुलेशन

3/23/2020 8:57:04 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र दौरान एन्हांसमैंट रिकैल्कुलेशन प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरा करने की डैडलाइन जारी की थी, लेकिन एच.एस.वी.पी. तय समयसीमा में कुल 103 में से मात्र 60 सैक्टरों की ही प्रक्रिया पूरा कर पाया है। हालांकि रिकैल्कुलेशन में अन्य सैक्टरों की अपेक्षा जींद व हांसी सैक्टरों के अलॉटियों को राहत कम मिली है। विभिन्न जिलों के 43 सैक्टरों की रिकैल्कुलेशन होनी अभी शेष है।

प्रक्रिया में लगातार देरी से नाराज आल सैक्टर-रैजिडैंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन ने शेष बचे सैक्टरों की रिकैल्कुलेशन जल्द पूर्ण करवाने व राशि अपडेट करने की मांग की है।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को एच.एस.वी.पी. अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि 20 मार्च की डैडलाइन के नजदीक अंतिम दिनों में बैठकों का दौर शुरू किया जिस कारण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी।

एच.एस.वी.पी. के पांचों जोन में केवल हिसार जोन में सभी सैक्टरों की रिकैल्कुलेशन प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने बताया कि रिकैल्कुलेशन के बाद सैक्टरों की एन्हांसमैंट राशि कम या ज्यादा घटी है, ये वहां स्थित कॉमन लैंड, सेलेबेल एरिया व पूर्व में अदा की गई एन्हांसमैंट राशि आदि पर निर्भर करता है। सभी सैक्टरों पर एक समान नियमों को लागू किया गया है। सभी सैक्टरवासी खातों से राशि अपडेट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Isha