हरियाणा बोर्ड: सत्र 2026-27 के लिए 9वीं से 12वीं तक के एनरोलमेंट और रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित
punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:27 PM (IST)
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने जानकारी दी है कि बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी अराजकीय अस्थायी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट और पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, छात्र निर्धारित तिथियों के भीतर अपने ऑनलाइन फॉर्म समय पर जमा करवा लें, ताकि बाद में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्धारित शेड्यूल के तहत छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के सोमवार से शुरू होकर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5 नवंबर की निर्धारित तिथि के बाद बोर्ड नियमों के अनुसार विलंब शुल्क सहित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यदि आवेदन पत्र भरते समय कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसके सुधार के लिए 27 से 30 नवंबर तक का विशेष समय निर्धारित किया गया है।