घर में घुसकर मां-बेटी के कपड़े फाड़े, एक नामजद

8/9/2022 10:08:25 AM

हिसार : तोशाम रोड के एक गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और उसके व उसकी बेटी के कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में सुरेन्द्र नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि शनिवार रात 10.30 बजे वह और उसकी बेटी घर में खाना खा रहे थे। तभी गांव का सुरेन्द्र हमारे घर में घुस आया। वह शराब के नशे में धुत था। वह मेरे साथ छेडख़ानी करने लगा और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरी बेटी बीचबचाव करने आई तो व्यक्ति ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हमने जोर से शोर मचाया तो बाहर गया मेरा पति व देवर आ गए। सुरेन्द्र ने उन दोनों के साथ हाथापाई की। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का केस दर्ज किया है।

Content Writer

Isha