हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कांग्रेस कमेटियों में नए लोगों की एंट्री, जानें किन्हें मिली अहमियत

1/23/2024 4:11:37 PM

चंडीगढ़ः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हालही में हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कमेटियों में कुछ और नामों को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।  वेणुगोपाल द्वारा जारी लेटर में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा के सभी AICC सचिवों को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति और जानीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी है। 

कांग्रेस महासचिव द्व्रारा जारी लेटर की एक-एक प्रति हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भी भेजी गई है।  गौरतलब है कि हरियाणा से संबंध रखने वाले तीन लोग कांग्रेस सचिव हैं। जिसमें करनाल निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर का नाम शामिल है, वह इस समय वह राजस्थान में अप्वाइंटेड हैं। वहीं दूसरा नाम प्रदीप नरवाल का है जो सोनीपत जिले से संबंध रखते हैं, वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश में अप्वाइंटेड हैं। तीसरा नाम अशीष दुआ का है जो गुरुग्राम से संबंध रखते हैं और वह महाराष्ट्र में अप्वाइंटेड हैं। 

 

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने 21 जनवरी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कई कमेटियां बनाईं थी। जिसमें हुड्डा और एसआरके दोनों गुटों के लोगों को जगह दी गई थी। कांग्रेस द्वारा गठित प्रदेश चुनाव समिति में कुल 24 सदस्य हैं, जिसका अध्यक्ष उदयभान को बनाया गया है। इस समिति में सदस्य के रूप में भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी व कुमारी सैलजा सदस्य के रूप में हैं।

प्रदेश राजनीतिक मामलों की समिति में  51 सदस्य हैं। इस कमेटी की कमान प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के हाथों में है। इसमें भी हरियाणा कांग्रेस के दोनों गुटों को साधा गया है।  इस कमेटी में भी सदस्य के रूप में भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी व कुमारी सैलजा का नाम शामिल है।

अब इन कमेंटियों में तीन नाम बढ़ने वाले हैं। जिससे प्रदेश चुनाव समिति में 27 लोग तो वहीं राजनीतिक मामलों की कमेटी में 54 लोग हो जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal