नई सब्जी मंडी में राजकुमार सैनी ने की चुनावी कार्यालय की स्थापना

8/13/2018 11:20:41 AM

हिसार(विनोद सैनी):  कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज इनेलो, भाजपा कांग्रेस पार्टी को पिछडे वर्ग के लोगों की याद आने लगी है। इससे पहले उन्हें कभी भी उनकी याद नही आई। ये लोग पिछड़े वर्ग की रैलियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देना तथा बैक लाक हटाने की बाते कहकर घडियाली आंशू बहा रहे है। उन्होने कहा कि हर पार्टी काफी रैलियों कर रही है परंतु काग्रेस की विचार धारा से कोई संतुष्ट नही है। कुछ लोग ऐसे है जो देश को लूटना चाहते है।

उन्होंने कहा कि मै पिछडे व एससी की आवाज को बुलंद करता आ रहा हूं। राजकुमार सैनी को देखकर सबके पसीने छूट रहे है।  अब अगले चुनावों को देखते हुए पिछड वर्ग के लोगों को जोड़ने काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ चुके है। काग्रेस का नेतृत्व कोई भी स्वीकार नही करना चाहता। सैनी ने कहा कि नेहरु खानदान के तलबे चाटू नेता इस देश को लूटना चाहते है। सैनी ने कहा कि 50 प्रतिशत एक ही समाज है और पांच पूर्व मुख्यमंत्री एक ही समाज के है। सरकार ने पिछडो वर्ग के लोगों पर से अपना विश्वास खो दिया है। लोगों को मारने वालो को मुआवजे व नौकरियां दी गयी। इससे प्रदेश की जनता काफी नाराज है।
 

 
 

Rakhi Yadav