फायर आॅफिसर पर छेड़खानी का आरोप, महिला को दिया था प्रेम पत्र

6/27/2017 3:59:29 PM

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़):बहादुरगढ़ में फायर आॅफिसर पर महिला से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। आरोपी फायर आॅफिसर देवेन्द्र नंदा विवेकानन्द नगर में किराए के मकान में रहता है। वहीं सामने के मकान में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे प्रेम पत्र दिया, जिसमें फोन नम्बर के साथ लिखा था कि मेरी हम्बल रिक्वेस्ट है प्लीज काॅल मी। महिला ने यह पत्र अपने ससुर को दिखाया।

जिसके बाद पीड़िता के ससुर और कालोनी के लोगों ने आरोपी को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। कालोनी के लोगों को इस बात की खबर लगने पर लोगों ने भी एकजुट होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

पीड़िता के ससुर ने बताया कि उन्होंने पुलिस में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिये शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फायर आॅफिसर कई दिनों से उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी कर रहा था लेकिन अब तो प्रेम पत्र भी देने लगा है। 

वहीं आरोपी फायर आॅफिसर देवेंद्र नंदा ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई है।