अमेरिका में भी दिखा अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का रंग

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 09:27 PM (IST)

वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी): भारत की भांति ही अमेरिका में भी भारतीय मूल के परिवारों में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वातावरण राममय बना हुआ है। हर कोई अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रंग में ऐसा रंगा की भगवान श्री राम की पूजा अर्चना व गुणगान करता नजर आया। ऐसा नजारा वाशिंगटन डीसी ही नहीं बल्कि वर्जीनिया, मेरीलैंड, न्यूयॉर्क, बाल्टीमोर सहित अमेरिका के करीब करीब सभी शहरों में देखने को मिला।

         PunjabKesari
अयोध्या मंदिर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने के लिए मध्य रात्रि से भारतीय मूल के लोग टीवी के सामने डटे रहे तथा अयोध्या से लाइव प्रसारण लगातार देखा। इसी प्रकार अमेरिका के मंदिरों में अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भारतीय श्रद्धालुओं में आस्था व भक्ति का वातावरण रहा।

वर्जीनिया के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने की खुशी में भारी भीड़ देखी गई। वहीं संकीर्तन व भजनों की धुन गूंजती रही। अप्रवासी भारतीयों ने अपने घरों में भी दीपावली की लड़ियों से सजावट की। राजधानी मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा व दुर्गा मंदिर के पुजारी ओंकार शर्मा ने बताया कि लोगों में पूरा जोश भरा हुआ है। उन्होंने बताया है कि 500 साल के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या मंदिर में आगमन का नजारा अमेरिका में भी लोगों ने देखा है। लोग अयोध्या मंदिर का लाइव प्रसारण की झलक अमेरिका में दिखा रहे हैं।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static