Independence Day- हरियाणा में ध्वजारोहण के लिए निगम के चेयरमैन तक की लगाई ड्यूटी, लिस्ट में विज का नाम नहीं शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 12:11 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : 15 अगस्त पर ध्वजारोहण के लिए विधायकों और निगमों के चेयरमैन की भी ड्यूटी लगाई गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। यह आदेश हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए है। ध्वजारोहण की इस लिस्ट में पूर्व मंत्री और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज का नाम नहीं है, जबकि ध्वजारोहण के लिए बाकी विधायकों की और चेयरमनों की जिम्मेदारी लगाई गई है। 

PunjabKesari
 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान किया था। जिसमें बीते दिन भाजपा ने फिर से बदल दिया है। खास बात ये है कि प्रदेश चुनाव समिति की सूची में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को शामिल किया गया है। इससे पहले जारी की गई सूची में उनका नाम नहीं था। 

गौरतलब है कि प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर समेत कुल 20 नेताओं को जगह दी गई है, लेकिन हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का नाम इस लिस्ट में नहीं था जिसके बाद अब लिस्ट में भाजपा द्वारा किए बदलाव के बाद अनिल विज को शामिल कर लिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static