हर टीका लगाने वाले शख्स को अगले 42 दिन तक रहना पड़ेगा सावधान : अनिल विज

1/17/2021 9:22:25 AM

अम्बाला छावनी : अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल की आई.पी.डी. ब्लॉक के दूसरे फ्लोर पर शनिवार को कोविड-19 वैक्सीन लगाने की शुरूआत की गई। सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना उसके बाद पी.एम. ने बटन दबाकर वैक्सीन लगने की शुरूआत की वैसे ही सबसे पहले सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने अपनी थर्मल स्कैङ्क्षनग करवाने के बाद सॉफ्टवेयर में अपनी जानकारी भरी और उसके बाद उन्हें अम्बाला जिले की पहली वैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी रोशनी देवी को दूसरी वैक्सीन डोज लगाई गई।

कोरोना वैक्सीन की शुरूआत होते ही प्रदेश के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोविड वैक्सीन लगाने का निरीक्षण किया और वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की भी हौसला अफजाई की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि लगभग 1 साल से कोरोना महामारी के खिलाफ देश में लड़ाई लड़ी गई वो भी बिना किसी प्रोटेक्शन के कोरोना वॉरियस जिनमें डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी व अन्य शामिल है ने अपनी जान हथेली पर रखकर इसके लिए पूरी लड़ाई लड़ी है।

हिंदुस्तान के लिए बहुत गर्व की बात है कि हिंदुस्तान में ही निर्मित 2 वैक्सीन कोविड शील्ड और को-वैक्सीन को अनुमति मिली। हरियाणा में भी 2 लाख 41 हजार 500 कोविड शील्ड वैक्सील मिली है और 20 हजार को-वैक्सीन की डोल मिली है। 2 लाख 61 हजार डोज हमारे पास है। लगभग 1 लाख 30 हजार लोगों को इंजैक्शन लगाए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य विभाग कर्मी, पुलिस, सफाई कर्मचारी को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। कुल 63 लाख लोगों को वैक्सीन लगानी है। जिसमें 50 साल से ऊपर की आयु वाले लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी और 50 साल से नीचे जिनमें अन्य गम्भीर बीमारियां है उनको भी वैक्सीन लगाई जाएगी। हरियाणा में आज हर सैंटर पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद लगातार यह कार्य चलता रहेगा।

एक महत्वपूर्ण बात जनता से कहना चाहता हूं कि केवल एक डोज लगाने के बाद अपने आप को सुरक्षित मत मानिए, इसकी 2 डोज लगेगी। पहली ओर 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगेगी। दूसरी डोज लगने के 14 दिन के बाद आपको प्रोटेक्शन मिलेगी। यानि 42 दिन तक अभी आपने प्रोटेक्शन के जो तरीके सभी अपनाते आ रहे उन्हें जारी रखना है। मास्क लगाना है, जो पी.पी.टी. किट लगाते है उन्हें किट इस्तेमाल करनी है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाना है। 2 गज की दूरी बनाए रखनी है। अगर इसमें चुक हो गई तो फिर नुकसान हो सकता है। इसलिए 42 दिन तक हर टीका लगवाने वालो को सावधान रहना पड़ेगा। आज जो हिंदुस्तान के वैज्ञानिक है जिन्होंने यह वैक्सीन बनाई है। बड़े-बड़े देश वो काम नहीं कर सके लेकिन हमारे देश के डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने यह वैक्सीन बनाई है मैं उन सभी को सैल्यूट करना चाहता हंू।
 

Manisha rana