धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हर व्यक्ति निभाएं अपनी भूमिका- धर्मेंद्र तंवर

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 07:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हर किसी को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इससे समाज को नई दिशा देने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। यह बात भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य धर्मेंद्र तंवर ने कही। वे प्राचीन बड़ा जोहड़ मंदिर पर आयोजित विशाल भंडारे में बतौर अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि इस तरह के सामाजिक और धार्मिंक कार्यक्रमों से न केवल मन शांत होता है बल्कि आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

उन्होंने कहा कि सोहना तावडू भगवान शिव की नगरी है। इस कारण यहां लोगों की धार्मिक आस्था और अधिक बढ़ जाती है। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि सोहना की जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया है। आगे भी उन्हें जनता का इसी तरह से प्यार मिलता रहेगा। भाजपा द्वारा किए गए 10 साल के कार्यों से साफ है कि सोहना तावडू की जनता तीसरी बार फिर भाजपा सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद तंवर का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया।

 

इस दौरान उन्होंने भंडारे में प्रशाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा धर्मेंद्र तंवर को आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है और आने वाले चुनावों में जनता उन्हें ही अपना नेता चुनेगी। वहीं जनता का प्यार मिलने से गदगद हुए धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि वह सोहना तावडू क्षेत्र की जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। शिक्षित युवा पर जो जनता ने अपना विश्वास जताया है उसे कभी टूटने नहीं दिया जाएगा और क्षेत्र को विकास की नई उंचाईयों पर पहुंचाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static