हुड्डा ने भारत बंद पर दी प्रतिक्रिया, बोले- यह परिस्थिति ना किसान हित में है ना देशहित में...

3/26/2021 7:03:30 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान 4 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं। सरकार को किसानों के मुद्दे पर गंभीरता से सोचना चाहिए। सरकार को तुरंत किसानों से बातचीत करके मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए बहुत लंबा आंदोलन हो गया है। यह परिस्थिति ना किसान हित में है ना देशहित में है, वाद विवाद, संवाद और फिर समाधान होना चाहिए। इसी दौरान हुड्डा ने किया बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है इसलिए हम होली नहीं मनाएंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Shivam