पूर्व सैनिक ने डंडे से पीटकर पत्नी की कर दी हत्या और फिर खुद फांसी लगा कर किया सुसाइड (VIDEO)

9/23/2019 6:21:14 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया हैं। रोहतक शहर की रामगोपाल कालोनी में आज एक पूर्व सैनिक ने सुबह अपनी पत्नी की डंडे से निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी रस्सी के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद कॉलोनी ने सनसनी फैल गई। पुलिस को घर में किराए पर रह रहे किराएदारों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

उसके बाद उसके परिजनों को फोन कर बुलाया गया। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दंपति अकेले रह रहे थे। मृतिका का नाम कृष्णा है, जबकि उसके पति का नाम समुंदर सिंह हुड्डा है। बता दें कि रामगोपाल कॉलोनी के निवासी समुंदर सिंह हुड्डा उम्र करीब 60 साल सेना व रेलवे में नौकरी से रिटायर्ड था। आज सुबह उसने अपनी पत्नी कृष्णा उम्र 58 साल की डंडे से बड़ी ही बेहरमी से हत्या कर दी। 



उसके बाद रस्सी से खुद फांसी लगा कर आत्म हत्याकर ली। सात साल पहले गांव जसिया में जमीनी विवाद के चलते उसने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी थी, मगर भाई को गोली न लग कर उसकी बेटी को जा लगी थी, इससे उसकी मौत हो गई थी। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। समुंदर एक हफ्ते भर पहले छुट्टी पर आया था। उसके दो बेटे व एक बेटी है जो बाहर नौकरी करते है। दोनों ही घर पर अकेले थे। मकान के ऊपर किराए दार रहते थे। 

जैसे ही उन्होंने महिला को मृत देखा तो 100 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मृतक समुंदर सिंह के परिजनों के अनुसार हमे तो पड़ोसियों ने सुबह फोन किया, यह घटना हो गई। उसके बाद यहां आए तो कृष्णा खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि समुंदर रस्सी से लटका हुआ है। समुदंर फौज व रेलवे में नौकरी कर चुका है। पुलिस के अनुसार हमे जैसे इस घटना की सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफएसएल को मौके पर बुला कर मुआयना किया है, हर पहलू से जांच कर रही है।

Shivam