भारतीय सेना में भर्ती के लिए परीक्षा आज

8/3/2018 9:16:49 AM

रोहतक: देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में जाने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है जिसके चलते भारतीय सेना ने 4 जिलों के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजीव गांधी खेल मैदान में 3 अगस्त को सुबह 2 बजे से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। सेना में भर्ती होने के लिए चारों जिलों के करीब 24 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और 10 दिन तक लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। भर्ती के लिए भारतीय सेना द्वारा निर्धारित मापदंड युवाओं को पूरे करने होंगे और फिजिकल टैस्ट को पार करना होगा। 

साथ ही समय की कीमत को भी पहचानना होगा, क्योंकि सुबह 2 बजे के बाद युवाओं को अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। सेना भर्ती अधिकारियों ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह 2 बजे एंट्री करवाने के बाद युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी और उसके बाद करीब 3 से 3.30 बजे दौड़ शुरू कर दी जाएगी, जो सुबह करीब 9-10 बजे तक चलेगी। दौड़ पार करने वाले युवाओं का मैडीकल व अन्य टैस्ट भी होंगे। 

ओरिजनल प्रमाण पत्रों के साथ 2-2 फोटोकापी, 20 फोटो साथ लेकर आएं। भर्ती के लिए आने वाले युवा अपने साथ ओरिजनल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। साथ ही उनकी 2-2 फोटोकापी भी साथ होनी चाहिए और वर्तमान में खींचे हुए 20 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे। 

Rakhi Yadav