बागवानी फसलों के लिए जिलों में खुलेंगे उत्कृष्टता केंद्र

8/18/2018 10:31:57 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): प्रदेश के प्रत्येक जिले में आगामी 3 वर्षों में बागवानी फसलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि करनाल में महाराणा प्रताप के नाम पर एक बागवानी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इजराईल में कम पानी से बागवानी व दूसरी फसलों की खेती की जा रही है। उसी प्रकार प्रदेश में भी इजराईल की उन्नत कृषि एवं बागवानी तकनीकों का प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है। 

आगामी 3 वर्षों में प्रदेश के हर जिले में बागवानी फसलों के लिए आधुनिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 140 क्रोप कलस्टर में 340 गांवों को बागवानी गांवों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 57 मंडियों को ई-नाम प्लेटफार्म से जोड़ा जा चुका है।

 

Rakhi Yadav