जेजेपी संगठन में विस्तार, हलका स्तर पर 43 पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

4/10/2021 11:34:18 AM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने हलका स्तर पर 43 पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए 9 जिलों में 36 हलका प्रधान, 5 ब्लॉक प्रधान और दो जोन प्रधान बनाए हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला,  जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि भिवानी जिले के भिवानी हलके में उमेद सिंह गौरीपुर ग्रामीण हलका प्रधान और मामन प्रजापति शहरी हलका प्रधान होंगे। उन्होंने बताया कि बवानी खेड़ा में जगदीश धनाना व तोशाम में रविंद्र पटोदी हलका अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा पार्टी ने लोहारू हलके में तीन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए है। इनमें सिवानी में सुरेश गुढ़ा शर्मा, बहल में राजकुमार ओबरा श्योराण और लोहारू में मनोज कुंडल बेडवाल को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि दादरी जिले में पार्टी ने बाढड़ा हलके में पूर्व सरपंच राजेश सांगवान झोझू और दादरी हलके में राजेश फोगाट समसपुर को हलका प्रधान नियुक्त किया है। गुरुग्राम जिले के गुरुग्राम हलके में एडवोकेट रत्न शर्मा व पटौदी में पार्षद भारत नंबरदार जाटोली को हलकाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा अन्य हलकों में कई ब्लॉक व जोन प्रधान बनाए गए है। इनमें सोहना ब्लॉक में शैलेश खटाना व तावडू ब्लॉक में अक्तर अली ब्लॉक प्रधान होंगे। वहीं बादशाहपुर में वेस्ट जोन की कमान नरेंद्र दहिया और ईस्ट जोन की नरेश कुमार यादव को सौंपते हुए प्रधान बनाया गया है।

झज्जर जिले में झज्जर हलके के कंवर भान खेड़ी आसरा शहरी हलका प्रधान व भूपेंद्र ग्रामीण हलका प्रधान होंगे। वहीं बहादुरगढ़ हलके में संजय दलाल, बादली में अजय गुलिया जाहगीरपुर और बेरी में मास्टर राजीव दलाल छारा को हलकाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी हलके में हजारी लाल लम्बोर, नारनौल में सुरेंद्र सिंह यादव पटीकरा, अटेली में नरेंद्र बेदू राता और महेंद्रगढ़ में संजीव तंवर को हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

नूंह जिला में नूंह हलके में आस मोहम्मद सालाहेड़ी, पुन्हाना में इकबाल जैलदार और फिरोजपुर झिरका में समसुद्दीन सहाबपुर खेड़ला को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है। पानीपत जिला में पानीपत ग्रामीण हलके में पूर्व एमसी मदन लाल मजोक शहरी हलका प्रधान और धर्मबीर राठी ग्रामीण हलका प्रधान होंगे। वहीं समालखा में सुभाष शर्मा करहंस, इसराना में सुरेंद्र धौला और पानीपत शहरी में सोहन लाल बठला को हलकाध्यक्ष बनाया गया है।  रेवाड़ी हलके में मलखान सिंह मलपुरा ग्रामीण हलका प्रधान और टेकचंद शहरी हलका प्रधान की कमान संभालेंगे। वहीं बावल हलके में राजबीर सिंह तिहारा व कोसली में विजय भूरथला हलकाध्यक्ष होंगे।

सोनीपत जिले में सोनीपत हलके के संदीप गहलावत ग्रामीण हलका प्रधान व अमित बिंदल शहरी हलका प्रधान होंगे। वहीं राई हलके में ओमप्रकाश रसोई, बरोदा में सुरेंद्र खासा उर्फ शीलु, गोहाना में नरेंद्र गहलावत, खरखौदा में दवेंद्र दहिया और गन्नौर में अनिल त्यागी को हलका अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि बाकी हलकों के प्रधान व अन्य पदों की नियुक्तियां भी जल्द ही घोषित की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

Content Writer

Isha