हमें कोरोना की बाढ़ की उम्मीद थी, लेकिन ये तो सुनामी आ गई इसका अंदाजा नहीं थाः खट्टर

4/28/2021 4:23:25 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन के कोटे को 70 मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। प्रदेश को पहले ऑक्सीजन का 162 कोटा था, लेकिन अब बढ़कर 232 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा से भी ऑक्सीजन हरियाणा में पहुंचेगी, इसके लिए विमान से ओडिशा टैंकर भेजे गए हैं। इसके साथ ट्रैन से भी टैंकर ओडिशा भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था सही होगी। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की बाढ़ की उम्मीद थी, लेकिन ये तो सुनामी आ गई इसका अंदाजा नहीं था। |

इस दौरान उन्होंने रोहतक में दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे मुंह से एक वाक्य निकला कि हमारे शोर मचाने से कोई वापस नहीं आएगा,  लेकिन इस साधारण सी बात को लेकर बवंडर किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयत्न में कोई कमी नहीं है। परिवार में एक व्यक्ति की जान जाती है तो हमें दुख उतना ही होता है। उन्होंने कहा कि हमें सबका का सहयोग चाहिए। आज विषय वाद विवाद का नहीं है।

इसके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्र के नई गाइडलाइंस के मुताबिक धारा 144 और अन्य सख्त कदम उठा लिए गए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar