बड़ा हादसा: फतेहाबाद में पोटाश से भरी बोतल में सुराख करते समय रसोई में हुआ धमाका, झुलसा किशोर

10/24/2022 1:16:23 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : दीपावली के त्योहार पर फतेहाबाद के भूना में दुखद हादसा हो गया। भूना के कुलां रोड पर कंबोज कॉलोनी में पोटाश में धमाका होने से किशोर बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घर की रसोई भी तहस नहस हो गई। 

बताया जा रहा है कि कंबोज कॉलोनी के रहने वाले सुलतान सिंह का बेटा पुनीत दीपावली पर पटाखा फोड़ने के लिए पोटाश और गंधक का बारूद पाउडर घर ले आया। देर रात रसोई में बैठकर उसे बोतल में भर रहा था। उसने गर्म पेचकस लेकर रसोई में बोतल में सुराख करना चाहा तो अचानक धमाका हो गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। ब्लास्ट के बाद घर की रसोई तहस नहस हो गई और घर के चारों दरारें आ गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana