कर्मचारी चयन आयोग के पांच सदस्यों के कार्यकाल का विस्तार

3/23/2018 9:52:56 PM

चण्डीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पांच सदस्यों के कार्यकाल का विस्तार किया है। इनका कार्यकाल 24 मार्च, 2018 से 22 जुलाई, 2019 तक या उनकी 65 वर्ष की आयु होने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगा।

इस सम्बन्ध में हरियाणा के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पांच सदस्यों में पंचकूला से नीलम अवस्थी, महेन्द्रगढ़ से देवेन्द्र सिंह, करनाल से अमरनाथ सौदा, यमुनानगर से भोपाल सिंह और जींद से विजयपाल सिंह हैं।

Punjab Kesari