फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर 6 महीने तक लूटी युवती की अस्मत

7/17/2018 11:21:58 AM

सोनीपत: सदर थाना क्षेत्र की युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती से 6 माह में कई बार दुष्कर्म कर चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि कई माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती समालखा निवासी रवि के साथ हुई थी। रवि 26 जनवरी को उससे मिलने के लिए आया था। आरोपी उसे एक स्थान पर ले जाकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। जब उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। आरोपी के भाई, मां व एक अन्य ने उसे मारने की धमकी तक दे डाली। जिस पर उसने मामले से अब पुलिस को अवगत करवाया। 

सदर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुदेश ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Nisha Bhardwaj