100 प्रतिशत श्रमिकों के साथ फैक्ट्रियां चलाने की मिली छूट, 3 शिफ्टों में चलेगा काम

5/29/2020 12:39:44 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ के उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब उद्योगपति 100 प्रतिशत श्रमिक स्ट्रेंथ के साथ अपनी फैक्ट्रियां चला सकते हैं। इतना ही नहीं फैक्ट्री में अब तीनों शिफ्ट में काम चल सकेगा। जिससे ना सिर्फ फैक्ट्रियों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। बल्कि श्रमिकों को भी ज्यादा से ज्यादा काम मिल सकेगा। लॉक डाउन 4 में प्रदेश भर में लोगों को काफी सारी रियायतें दी गई है। पहले फैक्ट्रियां शुरू करने के लिए 50प्रतिशत श्रमिकों को भी परमिशन दी गई थी। लेकिन अब सभी फैक्ट्रियां 100त्न श्रमिक स्ट्रेंथ के चल चल सकती हैं। 

जिला उद्योग केंद्र कि जीएम संजीत कौर ने बताया कि बहादुरगढ़ में अब तक 2800 से ज्यादा फैक्ट्री मालिकों ने फैक्ट्री शुरू करने के लिए ऑनलाइन परमिशन ली है। इन फैक्ट्रियों में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का कोई भी फैक्ट्री मालिक अब ऑनलाइन परमिशन के साथ अपनी फैक्ट्रियां शुरू कर सकता है। हालांकि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन अवश्य ही फैक्टरी मालिकों को करना होगा। लेकिन अब फैक्ट्री शुरू करने के लिए फैक्ट्री मालिकों को डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सावधानी के साथ वे अपनी फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू कर सकते हैं। 

बता दें कि औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में करीब 5000 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। जिनमें करीब ढाई लाख श्रमिक काम करते हैं। इन फैक्ट्रियों के शुरू होने से एक तरफ जहां करोना की वजह से टूट चुकी डिमांड और सप्लाई चैन दोबारा जुड़ सकेगी। वहीं दूसरी तरफ बेरोजगार श्रमिकों को दोबारा से काम भी मिल जाएगा।

Shivam