गांव के बीचो-बीच स्थित फैक्टरी का बॉयलर फटा, कई घरों में आई दरारें, टूटे कांच, दो घायल

1/30/2021 8:56:32 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला के गांव मंढोर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में चल रही एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने की वजह से फैक्ट्री का आधे से ज्यादा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया, जिसकी वजह 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बॉयलर फटने से गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्री के नजदीक बने घरों की दीवारों में दरारें आ गई और कई घरों के शीशे भी टूट गए। ग्रामीणों ने बताया कि बॉयलर फटने के धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव सन्न रह गया। वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।  



हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई तो कई घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव के बीचो-बीच चल रही फैक्ट्री को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में वो बाल-बाल बचे हैं।


 

Shivam