सूर्या कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

4/5/2017 7:29:44 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल की जरनैली कॉलोनी में एक मकान में चल रही अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुअा है। इस फैक्ट्री में सूर्या कंपनी के नाम से नकली इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनते थे। थाना सिविल लाईन की पुलिस ने छापामार कर इस अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी ठेकेदारों व अधिकारियों के साथ मिलकर यह सरकारी स्तर पर भी इस नकली माल की अवैध तरीके से सप्लाई करते थे।