फैक्ट्री फायरिंग केस ; एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए घायल...
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:35 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री पर गोलियां चलाने वाले आरोपी कांजनू नहर के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भी घायल हो गया।

बता दें कि घायल बदमाश की पहचान हर्ष अभिषेक के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र जिले के सुनहरी खालसा का निवासी बताया जा रहा है। इस मामले में शामिल 3 आरोपियों में से एक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जो पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में पुल से कूद गया था और उसकी दोनों टांगें टूट गई थीं। अब इस ताजा एनकाउंटर के बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस हमले के पीछे की साजिश को भी खंगाल रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)