फैक्ट्री मालिक ने महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप, 15 दिन बंदी बनाकर रखा फिर बेच दिया

3/4/2020 9:57:16 PM

होडल (हरिओम): हरियाणा के पलवल जिले के होडल शहर में एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने व बंदी बनाकर रखने के बाद बेचने का मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री मालिक ने एक महिला अपने साथियों के साथ अपहरण किया और गैंगरेप करने के बाद 15 दिन तक बंदी बना कर रखा फिर यूपी के जिला बदायूं में एक युवक को बेच दिया।

बदायूं के युवक ने महिला को कुछ महीने अपने पास रखने के बाद दूसरे साथी को बेच दिया, जो महिला को हरियाणा के सिरसा जिले में एक भट्टे पर रखे हुए था। 8 महीने बाद महिला का पता चलने पर उसके पति ने होडल थाना में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

होडल थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि पीड़ित महिला होडल नूंह रोड पर एक फैक्ट्री में काम करती थी। फैक्ट्री मालिक ने माल खत्म होने की बात कहकर फैक्ट्री बंद कर दी और उसकी एक महीने की सैलरी नहीं दी। इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने फोन कर अपने पास बुलाया। जब महिला उनके पास पहुंची तो वहां फैक्ट्री मालिक के साथ एक डॉक्टर व एक अन्य व्यक्ति मौजूद मिला था।

महिला ने शिकायत में बताया कि उन्होंने उसे पेप्सी पिलाई और अन्दर ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद एक गाड़ी में बिठा कर बदायूं ले गए और एक युवक को बेच दिया। कुछ महीने बाद उसने भी अपने एक और साथी को बेच दिया। जो महिला को करीब 6 महीने तक हरियाणा के सिरसा भट्टे पर रख कर अपने साथ मजदूरी करवाता रहा।

इसी दौरान किसी तरह से महिला ने अपने परिजनों से सम्पर्क किया, जिसके बाद महिला का पति उसे वहां से ले आया और मामले की सूचना होडल थाने में दी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक व एक डॉक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बताया कि इस मामले में दिनेश, बलिक राम, छबिराम व एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

Shivam