सरकार की विफलता से कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : कुमारी शैलजा

1/11/2020 10:33:41 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कु.शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। यह ङ्क्षचताजनक है कि हरियाणा पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तीसरे नंबर पर है। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एन.सी.आर.बी.) के आंकड़े बताते हैं कि साल दर साल हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के एन.सी.आर.बी. डाटा के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के 9,511 मामले दर्ज हुए थे,यानी कि प्रतिदिन करीब 26 अपराध हुए। वर्ष  2016 में यह बढ़कर 9,839 हो गए,यानी कि प्रतिदिन करीब 27 अपराध हुए थे और वर्ष 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 11,370 पर पहुंच गया, इस वर्ष में प्रतिदिन महिलाओं के खिलाफ 31 से ज्यादा अपराध हुए। वहीं,एन.सी.आर.बी. द्वारा अभी हाल ही में जारी किए गए वर्ष 2018 के आंकड़े ङ्क्षचता और बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2018 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वर्ष 2017 के मुकाबले 26 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। वर्ष 2018 में महिलाओं के खिलाफ 14,326 अपराध हुए,यानी कि वर्ष 2018 में महिलाओं के खिलाफ प्रतिदिन औसतन 39 के लगभग अपराध हुए।

18 प्रतिशत बढ़े बलात्कार के मामले बलात्कार के मामलों की बात करें तो एन.सी.आर.बी. के डाटा अनुसार वर्ष 2017 में 1,099 बलात्कार के मामले सामने आए। वहीं 2018 में बलात्कार के मामलों में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौत्तरी हुई, और 1296 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में स्थिति कितनी डरावनी है। आंकड़ों से हरियाणा में दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की दयनीय स्थिति का पता चलता है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के प्रति कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है।

Isha