VIDEO: कुरुक्षेत्र में लगा सुंदरियों का मेला

7/24/2019 4:45:33 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद): मैट्रो सिटी की तर्ज पर अब धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी सुंदरियों का मेला लगने लगा। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में देर शाम डा. दीक्षित हर्बल द्वारा सौंदर्य की शिक्षा के लिए कुरुक्षेत्र एजुकेशन सेमिनार का आयोजन किया गया  जिसमें इंडिया 2018 की सुंदरी रही तथा अंतर्राष्ट्रीय स्टार अवार्ड सिंगापुर 2019 की विजेता डा. शिवानी वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान पर सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रही अनेक सुंदरियों ने कैटवॉक में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। बहुत सी सुंदरियों ने मनमोहक गीतों पर नृत्य किया और कार्यक्रम को रंगीन बनाया।

इस अवसर पर मेकअप की विभिन्न टैक्नीक के साथ सौंदर्य प्रसाधन को भी प्रदर्शित किया गया। आयोजक अमित कालड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में लाईव मेकअप प्रस्तुतियां दी गई। नेल डिजाईनर राघव खन्ना, डा. आशीष दीक्षित, राहुल तथा मेकअप विशेषज्ञ मनिंदर कौर, पारुल भी कार्यक्रम पहुंचे हुए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बताते हुए सुपरहिट कहा। अमित ने बताया इस कार्यक्रम के बाद यमुननगर में प्रसिद्ध हस्ती को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहाकि सौंदर्य में प्रतिभाशाली ब्यूटिशन को एक मजबूत स्टेज मिले तथा उन्हें पूरा सम्मान मिले, यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम के आयोजक अमित सोहल, मोहन शर्मा, हितेश सोनी, अमृतसर से अमित, सुमित थे। अमित ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में एक बहुत ही अच्छा शो आयोजित किया गया। उन्होंने कहाकि आयोजक अमित कालड़ा, सुमित कुमार और अमित सोहल का प्रयास सराहनीय है।  मेकअप विशेषज्ञ मनविंदर कौर ने बताया इस कार्यक्रम में बहुत से युवा लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मॉडल का लाइव मेकअप किया गया जिसमें यूनिक टैक्नीक के साथ युवाओं ने काफी कुछ सीखा। इस मौके पर आई मेकअप के अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्ट को प्रदर्शित किया गया। 

 

Isha