पुलिस के हत्थे चढ़ी फर्जी दुल्हन, लड़के पक्ष से ठगी थी लाखों रुपये

9/8/2022 10:30:17 PM

रेवाड़ी(महेन्द्र): शादियों के बारे में बारे में आपने तो खुब सुना होगा।हमारे देश कई प्रकार की शादियां होती है। लेकिन हम आपको एक शादी के बारे में बताने जा रहे है।जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे। इस शादी में दुल्हन और उसके साथ शामिल लोग फिल्म की तरह किरदार निभाया है और लड़के पक्ष को चकमा देकर फरार हो गए है। लेकिन पुलिस ने आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

बता दें कि रेवाड़ी के बंजारवाड़ा निवासी शंकर मखीजा की शादी पंजाब के लुधियाना निवासी एकता उर्फ हरप्रीत के साथ 9 अगस्त 2022 में गोहाना के एक गुरुद्वारे में हुई थी। लड़का पक्ष की तरफ से दुल्हन को दिए गए जेवरात कुछ दिनों बाद लड़के की मां को नकली नजर आने लगे। तब जाकर उन्होंने ज्वेलर्स को दिखलाया तो वह पीतल के पाए गए। इसी बात से लड़का पक्ष को फर्जी दुल्हन पर शक हुआ और पुलिस में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए शिकायत दी थी। पुलिस ने जब इस मामले की गहनता से जांच की गई तो फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने वाला एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

 

जो पहले भी एक नहीं बल्कि अनेकों शादियां करवाकर लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। शादी में दुल्हन के साथ जिन-जिन लोगों ने किरदार निभाया वह सभी किराए पर मंगवाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है और इससे जुड़े बाकी किरदारों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। अब देखना होगा कि अरमानों का कत्ल करने वाली इस फर्जी दुल्हन व उसके साथियों को न्यायालय क्या कुछ सजा सुनाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Gourav Chouhan