हजारों की नकली करेंसी सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

1/8/2019 2:55:37 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने रोड़ी बस स्टैंड से नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 40 हजार की नकली करेंसी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रगट सिंह से 500- 500 के 80 नोट थे जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए है।

 फ़िलहाल पुलिस ने प्रगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह इस नकली करेंसी को मार्किट में चलाने की फ़िराक में था लेकिन पुलिस ने इसके मनसूबे को पूरा नहीं होने दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का साथी आरोपी ने पूछताछ में अपने दूसरे साथी के बारे में जानकारी दी है जिसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर इसका रिमांड हासिल किया जाएगा।  

 

 

 

Deepak Paul