ऑनलाइन गेम खेलते हुआ प्यार, ओडिशा से पानीपत पहुंची प्रेमिका

10/14/2021 12:42:10 PM

पानीपत: पानीपत में ऑनलाइन लूडो खेलते समय ओडिशा की रहने वाली लड़की को पानीपत के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया, लड़के से शादी करने के लिए लड़की अपने घर से भागकर पानीपत पहुंच गई। पानीपत में ही दोनों की शादी करवाई जा रही थी। लड़के के नाबालिग होने की सूचना पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने शादी रुकवा दी।

रजनी गुप्ता ने कहा लड़के के परिजन उसके बालिग होने का कोई भी सबूत नहीं दे इसीलिए शादी रुकवाई गई। लड़का और लड़की 2 साल पहले ऑनलाइन लूडो खेलते समय एक दूसरे के साथ दोस्ती हुई थी। जनी गुप्ता ने बताया कि दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। युवती 2 अक्टूबर को बड़ी बहन को बताकर घर से भागकर लड़के के पास पहुंच गई। इस लड़के के बारे में युवती की मां को भी पता था, लेकिन उसने शादी से मना किया था। युवती के पिता का देहांत हो चुका है, इसके बाद युवती का परिवार बिहार से ओडिशा रहने चला गया। युवती 9वीं तक पढ़ी है, उसकी उम्र के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं।

वहीं लड़के का परिवार सनोली रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। लड़के से छोटे उसके 4 भाई और हैं. सोमवार को लड़के के घर पर ही शादी हो रही थी। लड़की के परिवार से शादी में कोई शामिल नहीं था। रजनी ने बताया कि ऐसे ऑनलाइन गेमिंग से बचना चाहिए और लोगों को बाल विवाह पर जागरूक रहना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha